श्रावस्ती। मई माह के जल जीवन सर्वेक्षण में श्रावस्ती को देश में पहला स्थान मिला है। डीएम ने संबंधितों को बधाई देकर और बेहतर काम करने की सलाह भी दी है।
डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि भारत सरकार ने 21 अक्टूबर 2022 को जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जल जीवन सर्वेक्षण शुरू किया था। देश के सभी जिलों में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए कई निर्धारित पैरामीटर पर मासिक व त्रैमासिक रैंकिंग जारी होती है।
मई में हुए जल जीवन सर्वेक्षण में 25 से 50 प्रतिशत की श्रेणी में श्रावस्ती ने देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल जीवन मिशन कार्यक्रम में तैनात सभी अधिकारी, कर्मचारी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को बधाई दी है।