फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी समाज की मुख्य धुरी, करें सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। राजकीय महामाया महाविद्यालय इकौना में गुरुवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीओ ने महिलाओं पर होने वाली हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नारी समाज की मुख्य धुरी है। उसके बिना संसार अधूरा है। नारी सर्व शक्तिमान है उसको सम्मान देना हम सब का कर्तव्य है। देव स्वरूप मातृ शक्तियां इस धरा की अनमोल धरोहर के रूप में सामर्थवान हैं।
यदि वह किसी भी तरह से संकट में आती हैं, तो हमेशा उनकी मदद करनी चाहिए। जिस दिन हर व्यक्ति के अंदर यह भावना प्रबल हो जायेगी उस दिन ये मातृ शक्तियां निश्चित ही तरक्की करके अपने गांव, मोहल्ले, बाजार, शहर, समाज और जिला का नाम रोशन करेगीं।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि गांव की महिला व युवतियां अपनी अभिरुचि के अनुसार हुनरमंद बने। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी व नोडल आशा सिंह ने महिलाओं को हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। मौके पर डॉ. उपेंद्र कुमार सोनी, डॉ. एसएन वर्मा, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें