फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मदरसा संचालकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 29 Apr 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान मौजूद ​भिनगा विधायक व मदरसा संचालक ।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में मदरसों के विरुद्ध हो रही कार्रवाई के विरोध में सोमवार को भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा के नेतृत्व में मदरसा संचालकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही मनमाने तरीके से की जा रही कार्रवाई रोकने की मांग की।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-श्रावस्ती के बैनर तले सोमवार को मदरसा संचालकों ने भिनगा विधायक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। विधायक ने कहा कि वह उलमा के साथ डीएम अजय कुमार द्विवेदी से मुलाकात करने के लिए आई हैं। व्यस्त होने के कारण डीएम ने मंगलवार सुबह मदरसा संचालकों को बुलाया है। इस दौरान जमीयत उलमा के जिला महासचिव मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी ने कहा कि विगत दिनों जिले के कई मदरसों को बिना नोटिस दिए ही सील करा दिया गया। कई स्थानों पर जांच के लिए पहुंचे एसडीएम ने न तो कोई कागज देखा है और न ही कोई कुछ बताया और मदरसों को अवैध बताकर सील कर दिया। इस तरह की कार्रवाई से मदरसे में दी जा रही दीनी तालीम में बाधा हो रही है। इस मौके पर निसार अहमद, एहसानुल हक व निजामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें