फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Sat, 23 Aug 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण करते एसपी।  -स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड की एसपी घनश्याम चौरसिया ने सलामी ली। उन्होंने कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया।
विज्ञापन


एसपी ने पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए प्रेरित करते हुए सामूहिक दौड़ लगवाई। साथ ही, अनुशासन, एकरूपता व कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित आवासीय परिसर, क्वार्टर गारद, शस्त्रागार, स्टोर, परिवहन शाखा, प्रशिक्षण केंद्र का जायजा लिया।

इस बीच रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षुओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और पुलिस सेवा के उच्च आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान सीओ लाइन भरत पासवान व आरआई अखिलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें