सिरसिया क्षेत्र में लोगों को जागरूक करते पुलिसकर्मी।- स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। लखनऊ से आई डॉयल 112 की वैन द्वारा शनिवार की शाम सिरसिया क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। डॉयल 112 के नोडल एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि लखनऊ से आईनाटक की टीम व जिले की टीम ने सिरसिया बाजार, इकौना बस स्टैंड व कटरा चौराहा में नुक्कड़ नाटक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को आपातकालीन नंबर 112 की उपयोगिता, मिलने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।
पुलिस टीमों ने महिला सुरक्षा, बुजुर्गों के लिए विशेष सेवाएं, नाइट एस्कॉर्ट सेवा, कॉल रिस्पॉन्स सिस्टम व सुरक्षित सहायता प्राप्त करने के सरल तरीके बताए। इस दौरान बेहतर जवाब देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक रामनवल यादव, आरक्षी प्रिंस कुमार यादव व विजय आदि मौजूद रहे।