फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पहले भी सील हो चुका है लखनऊ हॉस्पिटल

Sat, 21 Jun 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा स्थित लखनऊ हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को एक नवजात की मौत हो गई थी। इस पर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इसी तरह पहले भी यह अस्पताल विवादों में रह चुका है। वर्ष 2021 में पीएम केयर फंड से आए वेंटीलेटर की बरामदगी के बाद लखनऊ हॉस्पिटल सील करा दिया गया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के निकट स्थित निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुलह करा दिया। इससे पहले वर्ष 2021 में इस अस्पताल में प्रधानमंत्री केयर फंड द्वारा दिए गए वेंटिलेटर का इस्तेमाल होने की सूचना तत्कालीन डीएम टीके शिबु को मिली थी। डीएम ने टीम बनाकर नर्सिंग होम में छापे डलवाए थे।
उस दौरान वहां पूरा वेंटीलेटर तो नहीं बरामद हुआ लेकिन इस बात की पुष्टि डीएम को मिले वीडियो से हो गई कि वहां पर वेंटीलेटर लगा हुआ था। इस पर टीम ने जब वहां के कर्मचारियों से पूछताछ की तो कुछ कर्मचारियों ने दोपहर बारह बजे तक नर्सिंग होम में वेंटिलेटर होने की पुष्टि तो की लेकिन वेंटिलेटर अचानक कहां गायब हो गया, इसकी जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन

इसी के बाद जब एसडीएम ने नर्सिंग होम का लाइसेंस मांगा तो नर्सिंग होम प्रबंधन वह भी नहीं दिखा पाया था। ऐसे में संयुक्त टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया था। (संवाद)


कई अन्य अस्पतालों पर भी हो चुकी है कार्रवाई
माल्ही चौराहे पर स्थित दो निजी अस्पतालों पर पिछले माह अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व सीएचसी अधीक्षक ने छापे मारकर सील कर दिया था। इनमें एक बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था जहां गंभीर मरीजों का इलाज हो रहा था। बाद में उसे लाइसेंस जारी कर दिया गया था। वहीं दूसरे अस्पताल का लाइसेंस तो मिला पर यहां न तो कोई चिकित्सक मिला और न ही मरीज। इस पर उसे भी सील कर दिया गया था। गिलौला कस्बे में चल रहे एक मेडिकल स्टोर में प्रसव कराया जा रहा था। वहां जच्चा बच्चा की मौत के बाद उसे डिप्टी सीएमओ व सीएचसी अधीक्षक ने सील कर दिया था। अब करीब 20 दिन से मेडिकल स्टोर फिर से संचालित हो रहा है। सीएचसी गेट पर संचालित प्राइवेट अस्पताल भी सील किया गया था लेकिन इसका भी संचालन प्रारंभ हो गया है। इसी तरह कई अन्य नर्सिंग होम व मेडिकल स्टोर जो सील हुए थे, वे फिर संचालित हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ इकौना व अन्य स्थानों पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें