श्रावस्ती। भिनगा के नई बाजार स्थित एक दुकान में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से एक रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। दुकानदार द्वारा गैंस सिलेंडर को बाहर फेंका गया।
गैस सिलेंडर में आग देख अगल बगल के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते मार्ग पूरी तरह से खाली हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आग बुझने के बाद अन्य दुकानदारों ने चैन की सांस ली। (संवाद)