फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्रकृति प्रेम ही स्काउट गाइडों की पहचान

Fri, 05 Jun 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जगतजीत इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड के प्र​शिक्षण के दौरान शपथ लेते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटरा। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में चल रहा पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस दौरान स्काउट गाइडों को प्रकृति संरक्षण का महत्व समझाया गया। प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेयी ने प्रकृति, पशु-पक्षियों और वन संपदा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकृति से प्रेम करना स्काउटिंग के सिद्धांतों का अनिवार्य हिस्सा है। स्काउट गाइडों को पशु-पक्षियों का मित्र होना चाहिए और जीव-जंतुओं के प्रति दया भाव रखना सिखाया गया। प्रशिक्षण प्रभारी कामाछा प्रसाद पाठक ने बच्चों को प्रकृति संरक्षण की शपथ दिलाई और पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण भी कराया। इस मौके पर कई युवा लीडर स्काउट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें