फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वृद्धजनों की जांची सेहत

Fri, 05 Jun 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 वृद्धाश्रम में आयोजित ​शिविर के दौरान दवाएं वितरित करते एसएसबी के चिकित्सक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को एसएसबी 62वीं वाहिनी के जवान भिनगा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। इस दौरान निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान वाहिनी की संदीक्षा सदस्यों ने वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों को फल, सब्जियां, खाद्य सामग्री व दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट कीं। इसके बाद सहायक चिकित्साधिकारी डॉ. कल्पना महादेव पाटील व संदीक्षा सदस्यों ने वरिष्ठजनों के साथ संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृद्धाश्रम परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान सहायक कमांडेंट राहुल भरत माली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें