फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बुद्ध ने दिखाया सच्चाई का मार्ग : देवानंद

Tue, 23 Sep 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बो​धि वृक्ष की विशेष पूजा करते अनुयायी। - संवाद
विज्ञापन
कटरा। वियतनामी अनुयायियों का 40 सदस्यीय दल सोमवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में बोधि वृक्ष पर रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए बौद्ध भिक्षु देवानंद ने कहा कि बुद्ध की शक्ति आध्यात्मिक ज्ञान, गहन ध्यान और आत्म-अनुशासन से उत्पन्न होती है। बौद्ध धर्म में ये शक्तियां मुख्य रूप से अनुभव, ज्ञान, विवेक, प्रज्ञा और करुणा के रूप में प्रकट होती हैं।

उन्होंने आगे बताया कि भगवान बुद्ध ने अपने ज्ञान व विवेक का उपयोग अज्ञानता को दूर करने और लोगों को सच्चाई का मार्ग दिखाने के लिए किया। बुद्ध ने धर्म और आध्यात्मिकता के गहन अध्ययन से अलौकिक क्षमताओं को प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के बाद सभी अनुयायियों ने तपोस्थली के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया और उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें