फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लाभार्थियों और विपक्षियों के बीच होगा लोकसभा चुनाव

Thu, 15 Feb 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा की ओर से जिले में लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत बुधवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में लोकसभा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शिव नायक वर्मा व विशिष्ट अतिथि लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय व बलरामपुर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला प्रभारी शिव नायक वर्मा ने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान लोकसभा चुनाव की कुंजी है। इसके माध्यम से जनप्रतिनिधियों से लेकर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करना है। लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय ने कहा कि यह चुनाव भाजपा व विपक्ष के बीच नहीं बल्कि भाजपा के लाभार्थियों और विपक्षियों के बीच है। इस दौरान अंशुमाली भारतवंशी, बिंदु विश्वकर्मा, मंजू तिवारी, सरिता सिंह सहित जिला, मंडल व मोर्चा के अध्यक्ष तथा अभियान से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें