फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मेले से स्थानीय उत्पादों को मिलता है बाजार

Thu, 15 Feb 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नाबार्ड व श्रावस्ती ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की ओर से विकास भवन व कलेक्ट्रेट के मध्य तीन दिवसीय शरद मेले का आयोजन हो रहा है। 16 फरवरी तक चलने वाले इस मेले की शुरुआत सीडीओ अनुभव सिंह व एडीएम रामदत्त राम ने की।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि मेले के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार मिलता है, वहीं जिले में तैयार होने वाले उत्पादों की जानकारी भी मिलती है। जिसका लाभ ग्रामोद्योग इकाइयां व उपभोक्ता दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। एडीएम रामदत्त राम ने कहा कि ऐसे मेले स्थानीय स्तर पर सिर्फ जिले ही नहीं तहसील व ब्लाॅक स्तर पर भी आयोजित होने चाहिए। उन्होंने तीन दिवसीय मेले में 40 महिला समूहों के उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की। इस मौके पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड कैलाश जोशी, श्रावस्ती ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के मुख्य कार्यकारी विजय कुमार राव, एलडीएम सुभाष चंद्र मित्रा, आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, आरसेटी डायरेक्टर संदीप यादव व डीसी एनआरएलएम राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें