फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्के व धान की फसल पर टिड्डियों का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शनिवार की शाम को टिड्डियों का दल पहुंचा। बहराइच की ओर से आने के कारण टिड्डियों ने सबसे पहले इकौना, गिलौला व जमुनहा क्षेत्र को अपना निशाना बनाया। इस दौरान टिड्डी दल ने जौगढ़ होते हुए लक्ष्मनपुर में फसल व पेड़ों की पत्तियों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

रात में फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ गांव में केमिकल का छिड़काव किया। वहीं रविवार की सुबह टिड्डियों का दल बलरामपुर की ओर चला गया। टिड्डियों ने जिले में मक्के, धान की फसल के साथ पेड़ों व सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
बहराइच से शनिवार की शाम करीब छह बजे जिले में टिड्डी दल पहुंचा। टिड्डी दल ने सबसे पहले इकौना व गिलौला में खेतों व पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। किसानों के अनुसार जिन क्षेत्रों से टिड्डी दल गुजरा वहां मक्का व धान की फसल के साथ पेड़ों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर कृषि विभाग ने फायर बिग्रेड के वाहनों से जौगढ़ व रामपुर गांव के खेतों में केमिकल का छिड़काव किया। वहीं विभाग ने ग्रामीणों की मदद से कुछ स्थानों पर ढोल व थाली, बर्तन पीट कर टिड्डियों को भगाने का प्रयास किया।
शनिवार की रात टिड्डियों का दल जिले के कई हिस्सों में घूमता रहा। रविवार सुबह टिड्डियों का दल लक्ष्मनपुर बाजार क्षेत्र में देखने को मिला। यहां बंठिहिवा व अन्य क्षेत्रों में टिड्डियों ने मक्के की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही आम के पत्ते व अन्य फसलों पर भी टिड्डियों के हमले का असर दिखा।
नुकसान का लिया जा रहा जायजा
टिड्डी दल का हमला शनिवार शाम को जिले में हुआ था। रात को फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से दवा का छिड़काव किया गया। शोर के बाद टिड्डियों का दल रविवार की सुबह बलरामपुर की ओर उड़ गया। इस दौरान टिड्डियों ने किसानों को कितना नुकसान पहुंचाया इसका जायजा लिया जा रहा है। - आरपी राना, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें