फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसिया में टिड्डियों का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। टिड्डियों ने बुधवार को सिरसिया क्षेत्र को अपना निशाना बनाया। यहां पर खेतों में लगी फसल व पेड़ों की पत्तियों को टिड्डियों ने चट कर दिया। उधर कृषि विभाग ने फायर ब्रिगेड से खेतों में केमिकल का छिड़काव कराया। किसानों धान व मक्के की फसल को नुकसान पहुंचने की बात कही है।
विज्ञापन

विगत चार दिनों से जिले में टिड्डी दल कहर बरपा रहा है। सबसे पहले यह दल इकौना व गिलौला में दिखा। इसके बाद लक्ष्मनपुर व बंठिहिवा होते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान टिड्डियों के दल ने फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। बुधवार को सिरसिया क्षेत्र में टिड्डियों का दल पहुंचा। यहां पर फसलों से टिड्डियों को भगाने के लिए किसानों ने थाली व बर्तन बजाया।
किसानों के अनुसार कुछ ही देर में टिड्डियों का दल आसपास के खेतों में छा गया। इससे मक्का व धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने ग्रामीणों की मदद से थाली बर्तन पीट कर टिड्डियों को भगाने का प्रयास किया। टिड्डियों के हमले से मक्के व धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं कृषि विभाग ने रात में अग्निशमन कर्मियों के सहयोग से फसलों पर दवा का छिड़काव कराया है।
विज्ञापन

टिड्डी दल के प्रकोप को देखते हुए फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं किसानों व लोगों से शोर मचाने को भी कहा जा रहा है। बुधवार को आया टिड्डी दल शोर मचाने पर आगे की ओर उड़ गया। इस दौरान टिड्डियों ने किसानों को कितना नुकसान पहुंचाया इसका जायजा लिया जा रहा है। - आरपी राना, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें