श्रावस्ती। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की ओर से शिक्षित बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशनलाल पुष्कर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के नवयुवकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित है।
उन्होंने बताया कि 18 से 50 साल के लोगों को उनके गांव में ही स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। सामान्य वर्ग के पात्रों को परियोजना लागत का चार प्रतिशत ब्याज देना होगा, जबकि महिला व अन्य आरक्षित वर्ग के पात्रों को ब्याज रहित ऋण मिलेगा।
योजना से जुड़ने के लिए नवयुवक ई-पोर्टल www.cmegp.data-center.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक योग्यता, तकनीकी योग्यता प्रमाणपत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, नमूना हस्ताक्षर के साथ स्कोर कार्ड पूर्ण कर हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 9580503140 व 8418850755 पर संपर्क कर सकते हैं।