फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जीएसटी की घटी दरों के गिनाए फायदे

Tue, 07 Oct 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विधानसभा सम्मेलन में मौजूद पूर्व महापौर, विधायक व अन्य। - स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा की ओर से गिलौला ब्लॉक सभागार में सोमवार को विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को जीएसटी की घटी दरों के फायदे गिनाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अयोध्या के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधार का क्रांतिकारी निर्णय हुआ है, जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिलेगा। नवरात्र के पहले दिन से लागू नेक्स्ट जेन जीएसटी दर दीपावली पर स्वदेशी खरीद में सोने पर सुहागा का काम करेगी।

विधायक राम फेरन पांडेय ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का नारा देकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाया जा रहा आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह एक जनांदोलन भी है। इसका उद्देश्य हर भारतीय को सक्षम बनाना है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भरता का पहला कदम है, स्थानीय को प्राथमिकता देना। दीपावली पर हर व्यक्ति स्वदेशी उत्पाद खरीदे और दुकानदार स्वदेशी उत्पाद ही बेचें। इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें