फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना दिवस में आई शिकायतों को सूचीबद्ध करें थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के थानों में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सोनवा थाने में आयोजित थाना दिवस की अध्यक्षता डीएम ने की।
विज्ञापन

सोनवा थाने में डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि थाना दिवस में आए जमीन के विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाए। तथा राजस्व और पुलिस की ओर से गठित टीम मौके पर जाकर शिकायतों का समय पर निस्तारण करे। बालिकाओं व महिलाओं की शिकायतों का मौके पर जाकर प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।
इस दौरान उन्होंने नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-पाठ वाले पंडालों के कमेटी के सदस्यों से वार्ता कर शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कोई भी नई परंपरा कायम करने की कोशिश न की जाए। जिससे अमन चैन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका न हो। वहीं एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अमन-चैन में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कमेटी के सदस्य अपने-अपने पंडालों पर वालेंटियर लगाकर शिफ्टवार उनकी ड्यूटी लगाएं। जिससे पूजा के दौरान पंडालों में व्यवस्था बनाने में सहयोग कर सकें। इस मौके पर तहसीलदार जमुनहा मोहम्मद अहमद फरीद खान, थाना प्रभारी, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें