फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 40 खंभों की रोशनी गायब, जिम्मेदार अनजान

Sun, 25 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वाहन चालकों को सुरक्षित सफर और जिला मुख्यालय में विकास का एहसास कराने के लिए नगर पालिका भिनगा की ओर से बहराइच-भिनगा फोरलेन पर टू-वे वॉल लाइटें लगवाई गई हैं। लेकिन देखरेख के अभाव में ये लाइटें खराब पड़ी हैं। 40 से अधिक खंभों की दोनों तरफ की लाइटें बंद हैं, जबकि 20 से अधिक खंभों की एक-एक तरफ की लाइट खराब है। सिसवा मोड़ से सिसवा पेट्रोल पंप तक कई महीनों से लाइटें बंद होने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

लव विद्यापीठ स्कूल के पास से फोरलेन पर लगाई गई इन लाइटों का उद्देश्य वाहनों की आवाजाही सुगम बनाना और सामने से आने वाले वाहनों की हेडलाइट से होने वाली परेशानी कम करना है। इनके रखरखाव पर पालिका प्रशासन लाखों रुपये खर्च करता है। इसके बावजूद लव विद्यापीठ स्कूल से कुछ दूर आगे बढ़ते ही लाइटें खराब मिलती हैं। कई महीनों से समस्या बनी होने के बाद भी इन्हें दुरुस्त नहीं कराया गया है। इसी मार्ग से जिले के आला अधिकारियों और पालिका के जिम्मेदारों का भी आवागमन होता है।
कलेक्ट्रेट के बाहर भी लाइटें खराब
नगर पालिका की लापरवाही का आलम यह है कि कलेक्ट्रेट के बाहर लगे चार खंभों की दोनों तरफ की लाइटें पूरी तरह खराब हैं। वहीं, चार अन्य खंभों की एक-एक तरफ की लाइट बंद है। सरकारी कार्यालय के सामने ही रोशनी की व्यवस्था खराब होने से लोगों में चर्चा है।
विज्ञापन

राहगीर आशीष, ननके और राहुल मिश्रा ने कहा कि कलेक्ट्रेट के सामने की लाइटें खराब होने से विकास के दावों पर सवाल उठते हैं। उन्होंने खराब लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने की जरूरत बताई, ताकि रात में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

टीम भेजकर सभी लाइटों की जांच करवाई जाएगी। जो लाइटें खराब हैं उन्हें तत्काल सही करवाया जाएगा।
मोहम्मद इरफान, चेयरमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें