फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हड़ताल खत्म होने के बादी पटरी नहीं लौटी जिंदगी

Thu, 04 Jan 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एक भी ट्रक सामान लेकर नहीं आया, जमुनहा नहीं पहुंची बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। ट्रक चालकों व रोडवेज बसों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद बुधवार को जिले में व्यवस्था ढर्रे पर नहीं लौट पाई। जमुनहा में बहराइच से आने वालीं निजी व रोडवेज की बसें नहीं पहुचीं। वहीं, भिनगा नगर में ट्रांसपोर्ट का एक भी ट्रक सामान लेकर नहीं आया। जबकि दूसरी तरफ टैंकरों से तेल पेट्रोल पंप तक पहुंचाया गया। इससे पंप पर लोगों की सामान्य दिनों की तरह ही भीड़ रही।
जिले की पूरी अर्थव्यवस्था गैर जिलों के बाजारों पर निर्भर है। यहां प्रतिदिन कानपुर व लखनऊ मंडी से ट्रकों से सामान पहुचाया जाता है। इससे यहां की दुकानें चलती हैं। यहीं स्थिति पेट्रोलियम पदार्थों की भी है।
विज्ञापन

ट्रक चालकों की हड़ताल के बाद यहां की अर्थव्यवस्था दो दिनों के लिए रुक गई थी। दुकानों पर सामानों की किल्लत होने लगी थी। यहां तक की मंगलवार रात करीब आठ बजे कुछ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल खत्म होने का बोर्ड लगा दिया गया था। जबकि कुछ पर रात दस बजे तक पुलिस की मौजूदगी में लोगों को पेट्रोल दिया गया। हड़ताल खत्म होते ही पेट्रोल पंप के टैंकर तेल लेने के लिए गोंडा रवाना हो गए थे। जिसके चलते बुधवार को जिले में पेट्रोल व डीजल की कमी नहीं रही। सभी पंपों पर सामान्य दिनों की ही तरह ग्राहकों को तेल दिया गया।
विज्ञापन

लेकिन सबसे ज्यादा असर ट्रांसपोर्ट से आने वाले सामानों पर पड़ा। बुधवार को भिनगा सहित किसी भी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट का एक भी ट्रक नहीं आया। जानकारी पर ट्रांसपोर्टरों ने बताया की बुधवार को वाहन माल लोड करने के लिए जाएंगे। रात में ही ट्रक रवाना होंगे। वहीं, दूसरी ओर भारत नेपाल सीमा से सटे जमुनहा ब्लाॅक में हड़ताल खत्म होने के बाद न तो एक भी रोडवेज की बस आई और न ही निजी बसें चलीं। इसके चलते लोगों को बहराइच तक लंबी दूरी का भी सफर भी ई-रिक्शे से करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें