फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ठंड से परेशानी, अलाव का इंतजाम नहीं

Thu, 04 Jan 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में शीतलहर का प्रकोप जारी है। लगातार चल रहीं बर्फीली पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ती जा रही है। शाम को शुरू होने वाला कोहरा सुबह तक बूंद बनकर बरसता है। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो जा रही है। वहीं, बढ़ते ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से अब तक अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई है। जिससे गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भिनगा व इकौना नगर सहित अन्य कस्बों व बाजारों में अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गई हैं। ऐसे में मेहनत मजदूरी के लिए नगरीय क्षेत्रों में आने वाले गरीबों पर जनवरी की ठंड भारी पड़ने लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें