फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तेंदुए ने तीन बकरियों को बनाया निवाला, ग्रामीणों में फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम जोधीपुरवा व बंठिहवा में सोमवार रात तेंदुए ने बकरियों के बाड़े पर हमला कर दिया। इसमें तीन बकरियों की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन

जोधी पुरवा निवासी जुबेर खान ने बताया कि वह बकरियों को बाड़े में बांधकर सोने चले गए थे। देर रात बकरियों के चिल्लाने पर वह बाहर निकले तो देखा कि तेंदुआ बकरी को जबड़े में दबाए भाग रहा था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह जंगल में भाग गया। मंगलवार सुबह बकरी का शव अरहर के खेत में पड़ा मिला। वहीं, बंठिहवा गांव निवासी अब्दुल बारी व कुतुबुद्दीन के घर से रविवार रात दो बकरियों को भी हिंसक वन्यजीव उठा ले गया। सोमवार सुबह बकरियों के क्षत विक्षत शव गांव के बाहर एक खेत में पड़े मिले। इसी तरह से बग्गरवा गांव के ग्रामीणों का भी ने रात करीब नौ बजे इरफान खान के घर के पास किसी जानवर की आहट हुई। टॉर्च जलाकर देखा तो सामने तेंदुआ खड़ा था। ग्रामीण के हांका लगाने पर वह जंगल की तरफ भाग गया। इसी प्रकार बकवा गांव के आसपास खेतों में संदिग्ध जानवर के देखे जाने की बात कही जा रही है। घटना से ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत है।
मौके पर वन टीम तैनात है। हमलावर जानवर की पुष्टि तेंदुए के रूप में हुई है। हमले के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया है। एहतियातन मौके पर वन कांबिंग कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। -धनराज मीणा, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें