फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से बेहाल घायल तेंदुए की मौत

विज्ञापन
धर्मंतापुर गांव में छिपे बैठे तेंदुआ को वन कर्मियों ने पकड़ा। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। भोजन की तलाश में सोहेलवा जंगल से भटकते हुए एक घायल तेंदुआ गुरुवार रात सिरसिया के धर्मंतापुर गांव पहुंच गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हांका लगाया तो वह गांव के उत्तर झाड़ियों में छिप कर बैठ गया। शुक्रवार सुबह पहुंचे पुलिस व वन कर्मियों ने पकड़ कर उसे पशु चिकित्सालय सिरसिया पहुंचाया। जहां से उसे बाद में भिनगा रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोहेलवा जंगल में कुछ दिन पूर्व दो तेंदुए आपस में भिड़े थे। इससे एक तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके कारण वह शिकार नहीं कर पा रहा था। भूख से बेहाल होने के कारण वह गुरुवार रात भोजन की तलाश में भटकता हुआ सिरसिया थाना क्षेत्र के धर्मंतापुर गांव पहुंच गया। जहां गांव निवासी अज्ञाराम के घर के निकट बैठ गया। देर रात अज्ञाराम की पुत्री अंजू घर से बाहर निकली तो तेंदुए को बैठा देखकर शोर मचाया।
जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हांका लगाया तो तेंदुआ गांव के उत्तर झाड़ियों में छिप कर बैठ गया। शुक्रवार सुबह गेहूं काटने जा रहे ग्रामीणों को तेंदुए के कराहने की आवाज सुनाई पड़ी। इस पर ग्रामीणों ने गांव लौट कर इसकी जानकारी सिरसिया पुलिस सहित वन कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सिरसिया विनोद कुमार व वन क्षेत्राधिकारी भिनगा राकेश कुमार ने तेुंदआ को पकड़वाया। जिसे बाद में पिंजड़े में कैद कर राजकीय पशु चिकित्सालय सिरसिया लाया गया। जहां पशु चिकित्सक डॉ. अजय कुमार वर्मा ने उसे भूखा देख उसके लिए मांस व पानी की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

तेंदुआ का घाव पुराना होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय पशु चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान तेंदुए की मौत हो गई। इस बारे में वन क्षेत्राधिकारी भिनगा ने बताया कि तेंदुआ काफी दिनों से भूखा प्रतीत हो रहा था। इसके साथ ही वह काफी घायल भी था। तीन चिकित्सकों की टीम गठित कर तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें