फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे से पिंजड़े में कैद तेंदुआ

विज्ञापन
वन कार्यालय सोहेलवा में 48 घंटे से पिंजड़े में बंद तेंदुआ। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। वन्य जीव विहार सोहेलवा पूर्वी से सटे गांव में पकड़ा गया तेंदुआ 48 घंटे से पिंजड़े में कैद है। भूख व प्यास के साथ ग्रामीणों को देख कर पिंजड़े में ही तेंदुआ तड़प रहा है। हालत यह हो गई है कि भूख, प्यास व पिंजड़े में ही तड़पने के कारण वह घायल होकर थक गया है। वहीं, वन विभाग के अधिकारी लखनऊ से तेंदुआ कहां छोड़ा जाए ,इसके आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोहेलवा वन्य जीव विहार के पूर्वी रेंज में शनिवार को सुबह नरभक्षी तेंद्आ पिंजड़े में कैद हो गया था। कैद होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तेंदुए को देखने आए थे। इस दौरान तेंदुआ पिंजड़े में ही इधर-उधर सिर टकराता रहा। इसके बाद तेंदुए को रेंज कैंपस में ले जाकर पिंजड़े को रख दिया गया।
वहां भी तेंदुए को देखने आने वाले ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान भी तेंदुआ पिंजड़े में ही तड़पता रहा। जब से तेंदुआ पिंजड़े में कैद हुआ, तभी से उसे न ही पर्याप्त भोजन मिला और न ही पानी, जिसका असर दोपहर देखने को मिला। जहां सेंचुरी क्षेत्र में ही पिंजड़े में तेंदुआ ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

वहीं वन विभाग के मौजूदा अधिकारी यह भी तय नहीं कर पा रहे थे कि तेंदुए को कहां व कब छोड़ा जाएगा। तेंदुए के कैद होने की जानकारी वन्य जीव चीफ लखनऊ को दी गई, लेकिन उनकी ओर से कोई दिशा निर्देश नहीं आया। जिसके कारण जिस जंगल में तेंदुए को खुले वातावरण में टहलना चाहिए था। वहां वह कैद है।
इस संबंध में सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के एसडीओ अवध बिहारी का कहना है कि जब तक लखनऊ से तेंदुए के बारे में कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं होता है, तब तक उसे यहीं रखा जाना है। जैसा दिशा निर्देश मिलेगा। वैसे ही उसे छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिजड़े में कैद तेंदुए को थोड़ा बहुत भोजन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें