फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: झाड़ियों में मृत मिला तेंदुआ

Fri, 28 Mar 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सोहेलवा जंगल में झाडियों के मध्य मृत पड़ा मिला तेंदुआ।
विज्ञापन
श्रावस्ती। कैथौली गांव की झाड़ियों में बृहस्पतिवार को एक नर तेंदुए का शव पड़ा मिला। मसूर काटने व बकरी चराने गए कुछ ग्रामीणों ने शव देख इसकी सूचना सिरसिया पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस व वनकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिरसिया क्षेत्र का कैथौली गांव पूर्वी सोहेलवा जंगल से सटा हुआ है। कैथौली के कुछ ग्रामीण बृहस्पतिवार सुबह मसूर काटने व बकरी चराने खेत गए थे। इस दौरान उन्हें किसी मृत जीव की गंध आई। इसपर ग्रामीणों ने जंगल से सटे झाड़ियों में जाकर देखा तो वहां एक तेंदुआ मृत पड़ा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने सिरसिया पुलिस व वन कार्यालय पूर्वी सोहेलवा के अधिकारियों को दी।
सूचना के बाद मौके पर प्रभारी निरीक्षक सिरसिया राज कुमार सरोज के साथ पहुंचे रेंजर अनिमेष वर्मा, वन रक्षक अखिलेश शर्मा, सुमित पांडेय व ज्वाला प्रसाद ने शव को देख बताया कि मृत तेंदुआ नर है। तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस बारे में रेंजर का कहना था कि शव करीब पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। इसकी मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें