फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के सामने बालिका को खा गया तेंदुआ

Sat, 09 Mar 2019 11:00 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया क्षेत्र में मां के साथ खेत गई एक बालिका को तेंदुए ने निवाला बना लिया। मां के सामने ही तेंदुआ बालिका को जंगल में खींचता हुआ ले गया। मां के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीण दौड़े। इस पर तेंदुआ बालिका को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


मौके से बालिका का शव मिला। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। सभी दहशत में हैं। एसडीएम ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की बात कही है। गांव में मातम छाया है।

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बालू घोलिया निवासिनी रुक्मणी यादव (7) पुत्री योगेंद्र यादव शुक्रवार शाम मां के साथ खेत गई थी। वहां झाड़ियों में छिपे तेंदुआ ने अचानक बालिका पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


जब तक मां कुछ समझ पाती तेंदुआ उसे घसीटता हुआ जंगल की ओर खींच ले गया। महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े। उन्होंने तेंदुए का पीछा किया। तेंदुआ सोहेलवा जंगल के किनारे बालिका को छोड़ भाग गया।

मौके पर बालिका का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सिरसिया राहुल सिंह यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
घटना की जानकारी के बाद गांव पहुंचे सोहेलवा के एसडीओ अवध बिहारी व उप जिलाधिकारी भिनगा चंद्र मोहन गर्ग ने ग्रामीणों से मिलकर घटना की जानकारी ली।

उन्होंने ग्रामीणों को सावधानी बरतने व पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। घटना के बाद गांव में मातम छाया है। ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत है।

तेंदुए के लगातार हमले से दहशत
श्रावस्ती के बालू घोलिया गांव में विगत वर्ष तेंदुआ एक बच्चे को उठा ले गया था। प्राथमिक विद्यालय सोहेलवा से घर को जा रही एक बच्ची को भी तेंदुए ने निवाला बना लिया था। उसकी बाद में सोहेलवा जंगल में लाश मिली थी।

इससे पूर्व जंगल में मवेशी चराने गए एक किशोर भी तेंदुए का शिकार हो गया था। उधर, बहराइच में आठ फरवरी को गूढ़ निबिया गौढ़ी निवासी बिंद्रा आर्या, 28 फरवरी को गिरगिट्टी मटियापुरवा निवासी पुष्पा पाल और छह मार्च को मझरा लोनियनपुरवा निवासी रिंकी को तेंदुए ने निवाला बनाया। इन घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें