फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के शावक को कुत्तों ने मार डाला

विज्ञापन
श्रावस्ती के शेखवनिया गांव में कुत्तों के हमले में हुई तेंदुए की मौत। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। मां से बिछड़कर शेखवनियां गांव पहुंचे तेंदुए के शावक पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। घायल शावक जान बचाने के लिए एक घर के भुसैले में जा छिपा। गृहस्वामी की सूचना पर पहुंचे वनकर्मी शावक को पशु चिकित्सालय ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम शेखवनिया निवासी जिलेदार सोमवार को मवेशियों को चारा देने के लिए भुसैले में गया था। जहां तेंदुए के शावक को कुछ कुत्ते घेरे हुए थे। कुत्तों के हमले में घायल शावक जान बचाने के लिए भूसे के ऊपर चढ़ गया था। जिस पर कुत्ते चढ़ने का प्रयास कर रहे थे।
ये देख जिलेदार ने कुत्तों को भगाया। जिलेदार के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सिरसिया पुलिस सहित वन क्षेत्रधिकारी भिनगा को सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर सिरसिया पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए के शावक को पकड़ा। गंभीर रूप से घायल शावक को वन दरोगा आरपी सिंह व बलराम गौड़ राजकीय पशु चिकित्सालय भिनगा ले गये। जहां चिकित्सक ने शावक को मृत घोषित कर दिया। मृत शावक को वनकर्मी अपने साथ वन कार्यालय भिनगा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें