फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बालिका पर तेंदुए का हमला, गंभीर

Tue, 06 Feb 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा वन रेंज अन्तर्गत ग्राम सेमरी घटही मजरा गिरधरपुरवा निवासी जगदीश पाल की 10 वर्षीय पुत्री संतोषी सोमवार शाम घर के सामने बैठी थी। बालिका पर अचानक एक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने उसे जबड़े में दबोच लिया। इस पर बालिका चीखने लगी। उसकी चीख सुनकर ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उन्होंने हांका लगाते हुए तेंदुए को घेर लिया। इस पर बालिका को छोड़कर तेंदुआ खेत की तरफ चला गया। रूप से घायल बालिका को परिजनों ने सीएचसी मिहींपुरवा पहुंचाया। चिकित्सक ने बालिका की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्राम प्रधान अनिल जायसवाल ने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें