फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पांच घर जले, बुझाने में एक झुलसा

Tue, 06 Feb 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। इकौना देहात के राजापुर गांव में रविवार रात एक फूस के घर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर पांच घर जल गए। हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं हादसे में एक गाय की मौत हो गई, जबकि भैंस झुलस गई।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना देहात के मजरा राजापुर निवासी पारस नाथ (55) के फूस के घर में रविवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से विद्याराम, हरीराम, रंजीत व सिद्धनाथ के घर में रखा सारा सामान जल गया। वहीं आग की चपेट में आकर पारसनाथ व हरिराम की ठेलिया, रंजीत की मोटरसाइकिल, भैंस व गाय भी झुलस गई। आग बुझाते पारसनाथ गंभीर रूप से झुलस गया, उसे सीएचसी इकौना से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। जबकि उसकी एक गाय की जलकर मौत हो गई, और भैंस झुलस गई। आग से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें