फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार

Sun, 04 Oct 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना तहसील परिसर में शनिवार को प्रदर्शन करते लेखपाल। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना/वीरपुर। विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को जिले भर के लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। लेखपाल तहसील परिसरों में धरने पर बैठे और प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद तहसीलवार एसडीएम को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। लेखपालों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इकौना तहसील में प्रदर्शन कर रहे तहसील अध्यक्ष मधु चंद्र सहाय, विक्रम सिंह, दिलीप कुमार यादव, प्रमोद कुमार मिश्रा, उदय प्रताप, प्रवेश सिंह, नितेश सिंह, ललिता व आरती शुक्ला आदि ने बताया कि वे 10 वर्षों से 2800 ग्रेड पे और वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे हैं।

कहा कि आठ वर्षों से लेखपालों का अंतर मंडलीय स्थानांतरण नहीं किया गया है। दो वर्षों से पदोन्नति सूची जारी नहीं हुई और 16 वर्षों से लेखपालों के भत्ते में बढ़ोतरी भी नहीं की गई है।
विज्ञापन


प्रभारी राजस्व निरीक्षकों को कार्यों से अवमुक्त नहीं किया जा रहा है। पांच वर्षों से उच्च तकनीकी कार्यों के लिए लैपटॉप व मोबाइल भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ग्राम सचिवालयों में आधारभूत व सुरक्षा सुविधाओं के अभाव के बावजूद लेखपालों से काम लिया जा रहा है। इससे नाराज लेखपालों ने आंदोलन का निर्णय लिया है। उन्होंने मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें