फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ने गांव पहुंचकर जांची मतदाता सूची की खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भगवानपुर कटघर के ग्रामीणों ने मतदाता सूची में नाम गलत दर्ज होने की शिकायत बीएलओ से की। लेकिन बीएलओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर सभी ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने लेखपाल को गांव भेजकर मतदाता सूची की जांच कराई। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। इसके बाद रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है। उधर कैसरगंज में ग्राम प्रधान पद के पूर्व प्रत्याशी का ही नाम सूची से गायब है। इसको लेकर पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

जिले में अनंतिम मतदाता सूची पुनरीक्षण की लिस्ट जारी की गई है। मतदाता सूची जारी होते ही गांवों से शिकायतें आनी शुरू हो गईं। नानपारा तहसील अंतर्गत भगवानपुर कटघर के ग्रामीणों ने बीएलओ से शिकायत कर फर्जी लोगों के नाम दर्ज होने की शिकायत की। लेकिन बीएलओ ने ध्यान नहीं दिया। इस पर गांव निवासी नफीस, मेराज, रहमतउल्ला, चिंताराम और अच्छन ने उपजिलाधिकारी आईएएस सूरज पटेल से शिकायत की।
एसडीएम ने लेखपाल गुरुप्रसाद मिश्रा को गांव भेजा। लेखपाल ने गांव में ग्रामीणों की शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कर मतदाता सूची का मिलान किया। इसके बाद लेखपाल ने रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है। उधर कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोली निवासी फिरोज अहमद पुत्र गफ्फार ने वर्ष 2015 में चुनाव लड़ा था। उनका मतदाता सूची में मकान संख्या 10 क्रम संख्या 492/493 पर नाम अंकित था। लेकिन इस बार बीएलओ ने ग्राम प्रधान की मिलीभगत से सूची से नाम ही हटा दिया। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल को प्रार्थना पत्र देकर सूची में नाम शामिल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें