फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने जड़े अफसरों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधायक भिनगा ने विकास विभाग के एक अधिकारी व कर्मचारी पर गई गंभीर आरोप लगाये हैं। इसके लिए विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अधिकारी विधायक पर मनचाही कार्यदायी संस्था को काम दिलाने के लिए दबाव बनाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक भिनगा मोहम्मद असलम राईनी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें परियोजना निदेशक ग्राम विकास विभाग बाल गोविंद शुक्ल सहित सीडीओ कुमार हर्ष व विधायक निधि पटल सहायक मोहम्मद नफीस पर विधायक निधि का पैसा कार्यदायी संस्था के खाते में न भेजने सहित विधायक निधि में कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। सीएम को लिखे पत्र में विधायक ने कहा है कि पैसा कार्यदायी संस्था के खाते में भेजने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। इसके बाद भी पैसा खाते में नहीं भेजा गया। विधायक ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात की है।
वहीं विकास विभाग के एक अधिकारी ने मामले में नाम न छापने के शर्त पर बताया की विधायक भिनगा लघु उद्योग निगम को कार्यदायी संस्था बनाने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। जबकि यह संस्था विधायक निधि के लिए पात्र नहीं है। वैसे भी शासन के नियमों के अनुसार विधायक निधि के कार्य के लिए सीडीओ की ओर से संस्था का चयन किया जाता है न कि विधायक द्वारा। वहीं पीडी बाल गोविंद ने कहा कि अनुरोध के बाद भी विधायक ने प्रस्ताव ढाई साल से नहीं दिया। शासन की छवि खराब करना चाह रहे हैं विधायक। सारे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें