फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: स्कूलों में बनेगा विधिक साक्षरता क्लब

Mon, 19 Oct 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 26 नवंबर को विद्यालयों में संविधान संवाद कार्यक्रम होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विधिक साक्षरता क्लब बनाकर विद्यार्थियों को संविधान, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी जाएगी। क्लब में एक शिक्षक नोडल और कक्षा नौ से 11 तक के चयनित विद्यार्थी सदस्य होंगे। नोडल शिक्षकों को 22 से 31 अक्तूबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन

दो से 24 नवंबर तक अभियान
इस दौरान कक्षा नौ से 12 तक जागरूकता सत्र, प्रस्तावना वाचन, निबंध, वाद-विवाद, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताएं होंगी। संविधान निर्माताओं के योगदान पर चर्चा होगी। 26 नवंबर को सभी विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें