When sin increases, then God incarnates.
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के पतिझिया बाजार में मंगलवार को लघु शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को विधिक जानकारी दी गई। साथ ही 22 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती के आयोजित होने वाले वृहद शिविर में प्रतिभाग करने की अपील की गई।
वृहद शिविर के आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए लघु शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर सेवा प्राधिकरण प्रद्युम्न कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चा हो या बुजुर्ग, महिला हो या पुरुष हर किसी को अधिकार प्राप्त हैं। कानून में सभी के संरक्षण की व्यवस्था की गई है। शिविर में एडीएम न्यायिक अशोक कुमार ने लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान लाभार्थियों को छड़ी, नी-गॉर्ड, एलएस बेल्ट, वॉकर व फॉम जेल सीट वितरित किया गया। इस मौके पर जिला सचिव रेडक्रॉस अरूण कुमार मिश्र, संजय सिंह, डॉ. मोहम्मद कमर, राजेश कुमार, गोकुल प्रसाद, डाॅ. सतीश चौधरी, आबिद हुजैफा, संजय कुमार, ओंकारनाथ चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
When sin increases, then God incarnates.