फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फसल काटने के दौरान चलीं लाठियां, मां-बेटी व पुत्र घायल

Sat, 08 Apr 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। विवादित भूमि से गेहूं की फसल काटने को लेकर दुलहिया गांव में शुक्रवार शाम जमकर लाठी चलीं। इस दौरान मां-बेटी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम रमनगरा के मजरा दुलहिया निवासी रामसागर व ननके के बीच एक भूमि को लेकर विवाद है। मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। भूमि पर लगी गेहूं की फसल काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। सोनवा पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। इसके बावजूद रामसागर के पक्ष के लोग नहीं पहुंचे।
रामसागर की पत्नी तारावती व पुत्र राम बहादुर, पुत्री मंजू देवी उस भूमि पर लगी गेहूं की फसल को जबरन काटने पहुंच गए। जानकारी पर पहुंचे ननके ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में तारावती, मंजू देवी व रामबहादुर जख्मी हुए। तारादेवी को संयुक्त जिला चिकित्सालय से मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने रामसागर के बेटे विनोद की तहरीर पर ननके, कमलेश, राजितराम व माधवराम के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें