श्रावस्ती। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को वाई-20 कार्यक्रम के तहत आपदा विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। शिवालिक महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण मिश्रा मौजूद रहे। अरुण मिश्रा ने कहा कि आपदा को रोका नहीं जा सकता पर जानकारी और उससे बचाव के तरीके जानकर उससे होने वाले जोखिम कम किए जा सकते हैं। आपदा विशेषज्ञ ने युवाओं को सचेत एप का उपयोग बताकर डाउनलोड करवाया। इस मौके पर जिला मंत्री आयुष प्रताप सिंह, बब्बू शर्मा, प्रमोद तिवारी व पवन आजाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।