फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: निबंध प्रतियोगित में ललिता अव्वल

Fri, 06 Mar 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भिनगा में बृहस्पतिवार को अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत रेडक्रॉस की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ की ललिता ने प्रथम व कक्षा आठ की आराध्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


परिवार में बुजुर्गों के महत्व को समझाने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से अटल वयो अभ्युदय योजना चलाई जा रही है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भिनगा में वृद्धजनों का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ व आठ की 89 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा नौ की ललिता ने प्रथम, कक्षा 8 की आराध्या मिश्रा ने द्वितीय व कृति ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. आरके श्रीवास्तव, रेडक्रॉस सचिव अरुण कुमार मिश्र ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर शिक्षक अंबिका सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें