फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लखीमपुर खीरी ने गोरखपुर को 4-2 से हराया

Fri, 17 Jul 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
एसएसबी मुख्यालय ​​भिनगा में फुटबाॅल खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
श्रावस्ती।
विज्ञापन

एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में जारी अंतर क्षेत्रक फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में लखीमपुर खीरी ने गोरखपुर को लगातार दूसरे मुकाबले में 4-2 से पराजित किया। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। लखीमपुर की ओर से आरक्षी गुलजार अली ने तीन और बेनेट तारो ने एक गोल कर टीम का स्कोर चार पहुंचाया। लखीमपुर खीरी की टीम ने सटीक पासिंग और अनुशासित खेल का परिचय दिया। गोरखपुर की टीम ने भी कड़ा संघर्ष किया। हालांकि, लखीमपुर खीरी के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और शानदार प्रदर्शन से मुकाबला अपने नाम किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने कहा कि प्रतियोगिता का लक्ष्य खेल भावना, आपसी समन्वय और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें