फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फाइनल में लखीमपुर खीरी ने गोरखपुर को 15-0 से हराकर जीती ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को लखीमपुर खीरी व गोरखपुर के बीच हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में हुए फाइनल मुकाबले में क्षेत्रीय मुख्यालय लखीमपुर खीरी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को एकतरफा कर दिया और ताबड़तोड़ 15 गोल दागे। गोरखपुर की टीम के खिलाड़ियों को अंत तक एक भी गोल नहीं करने दिया और मुकाबला 15-0 से जीत लिया। लखीमपुर की ओर से आरक्षी विश्वजीत सिंह ने अकेले 10 गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। इससे पहले एसएसबी 62वीं वाहिनी के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मुकाबले की शुरुआत करवाई। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, सोनू कुमार, गोवर्धन पुजारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें