फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस गश्त बढ़ाएं, संदिग्धों पर रखें नजर : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने रविवार को निर्माणाधीन नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों की गुणवत्ता परखी और जल्द कार्य पूरा करवाने का निर्देश दिया। एसपी ने गिलौला थाने का औचक निरीक्षण कर परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष आदि की जांच की। इस दौरान एसपी ने थाना प्रभारी को नवरात्र पर्व को लेकर संवेदनशील स्थानों की पहचान कर सतर्कता बढ़ाने, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांचने, पुलिस गश्त बढ़ाने व संदिग्धों पर विशेष नजर रखने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें