फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जिला चिकित्सालय में प्रसूति रोग विशेषज्ञ की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में इन दिनों प्रसूति रोग विशेषज्ञों की कमी है। ऐसे में जो चिकित्सक है उन्हें निर्धारित समय से अधिक का करना पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय में संविदा पर तैनात महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या चौधरी ने विभाग को त्यागपत्र दे दिया है। ऐसे में सोमवार व वृहस्पतिवार को उनकी ओपीडी अब अन्य चिकित्सकों को करनी पड़ रही है। वहीं, डॉ. दीप शिखा बुधवार, शुक्रवार व रविवार को ओपीडी के लिए उपलब्ध होती हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में डॉ. आरके सिंह मंगलवार व शनिवार को जिला चिकित्सालय में ओपीडी करते हैं, डॉ. संध्या के त्यागपत्र देने से चिकित्सकों की कमी हो गई है। इसका कारण है कि डॉ. आरके सिंह को बलरामपुर जिले में नसबंदी करने के लिए जाना पड़ रहा है। साथ ही बृहस्पतिवार को सिरसिया व शुक्रवार को इकौना सीएचसी में आयोजित नसबंदी शिविर में नसबंदी कार्य करना पड़ता है। समस्या पर सीएमओ डॉ. एके सिंह का कहना है कि चिकित्सक की तैनाती के लिए शासन से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें