तुलसीपुर ( श्रावस्ती ) । सोनवा थाना क्षेत्र के नारायनपुर निवासी शिवकुमार आर्या ने गुरुवार सोनवा पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमें आरोप लगाया है कि गुरुवार शाम को वह कल्याणपुर चौराहे पर खड़ा था। इसी दौरान बैदौरा निवासी रमेश यादव एक अन्य युवक के साथ मौके पर पहुंच गया। जहां इन लोगों ने उसे मजदूरी करने के लिए कहा। इस पर उसने मजदूरी करने से इंकार कर दिया। इस से नाराज दोनों उसे पीटने लगे। जिसका बीडियों भी बाद में वायरल हो गया। इस पर पीड़ित ने पुलिस से मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद