फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से शुरू होगा कोविड टीकाकरण

विज्ञापन
कोविट टीकाकरण की जानकारी देते डीएम साथ में सीएमओ व अन्य - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना टीकाकरण अभियान शनिवार सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगा। पहले दिन तीन स्थानों पर तीन सौ स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा। शुक्रवार को डीएम और सीएमओ ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण सुबह नौ बजे से या फिर प्रधानमंत्री द्वारा टीकाकरण के शुभारंभ के बाद किया जाएगा। पहले जिले में पांच स्थानों पर टीकाकरण होना था, जिसे घटा कर अब तीन ही कर दिया गया है। डीएम टीके शिबु और सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि यह टीकाकरण पूरी तरह से स्वैच्छिक है। पहले चरण के टीकाकरण के लिए पंजीकरण पोर्टल पर 3727 लोगों ने आवेदन किया है। इसके लिए जिले को 4540 डोज शील्ड वैक्सीन मिली है। जिसे सीसीटीवी व पुलिस अभिरक्षा में निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखा गया है। बताया, चयनित लाभार्थियों को टीका लगने से पूर्व एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी। जिसके बाद निर्धारित सत्र व समय पर टीकाकरण होगा। टीका लगने से पहले फोटो युक्त पहचान पत्र दिखाना होगा। वहीं टीका लगने के बाद आधे घंटे निगरानी कक्ष में रहना होगा। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया, एसएमओ डॉ. सिजय जैन देव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
एक माह का होगा अंतराल
एक टीके के बाद दूसरी खुराक एक माह के अंतराल के बाद दी जाएगी। टीका लगवाने के बाद भी उन्हें मास्क का प्रयोग, बार-बार हाथ धोना, भीड़भाड़ से बचाव व दो गज की दूरी का पालन करना होगा।
विज्ञापन

पूरी तरह से सुरक्षित है वैक्सीन
यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। टीका के बाद लाभार्थियों को इसका कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें दूसरे डोज की जानकारी मौजूद रहेगी। -टीके शिबु, डीएम
विज्ञापन

घबराने की जरूरत नहीं
टीकाकरण से घबराने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद भी यदि कोई अप्रिय आकस्मिकता आती है तो उसके बचाव के तैयारी भी पूरी हो चुकी है। -डॉ. एपी भार्गव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें