फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पॉश मशीन जमाकर कोटेदारों ने शुरू की हड़ताल

Sat, 06 Dec 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट में आपूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन सौंपते कोटेदार। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को कोटेदारों ने प्रदर्शन कर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद जिलाध्यक्ष राजदत्त शुक्ल के नेतृत्व में डीएसओ को संबोधित ज्ञापन आपूर्ति निरीक्षक अवधेश मौर्य को सौंपा।
विज्ञापन


ऑल इंडिया वेलफेयर शॉप डीलर फेडरेशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले कोटेदारों ने ई पॉश मशीन लेकर प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। इस दौरान सौंपे गए ज्ञापन के जरिये कोटेदारों ने कहा की वन नेशन वन कार्ड की व्यवस्था लागू होने के साथ ही वन नेशन वन कमीशन की भी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। कई प्रदेशों में कोटेदारों को अधिक कमीशन मिलता है, तो कई जगहों पर बेहद कम है।

कई कोटेदारों को पांच माह से कमीशन ही नहीं दिया गया है। इससे उनमें रोष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, राशन वितरण सहित अन्य कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे। कोटेदारों ने अपनी-अपनी पॉश मशीन भी डीएसओ कार्यालय में जमा करा दी। इस मौके पर रामतीरथ मिश्र, प्रेमनरायन, रामप्रताप पटेल, अनोखीलाल व संतराम सहित अन्य कोटेदार काफी तादाद में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें