फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एथलेटिक्स में किशनपाल और बाबी राना अव्वल

Thu, 08 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के तहत बुधवार को शांति देव कनक इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें दौड़, भाला फेंक और चक्का फेंक स्पर्धाएं हुईं। 19 वर्षीय बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में किशनपाल प्रथम, हर्षित द्वितीय और अंकित तृतीय रहे। 17 वर्षीय वर्ग में बाबी राना ने पहला, आजाद सिंह ने दूसरा और आकाश त्रिपाठी ने तीसरा स्थान पाया। 14 वर्षीय वर्ग की 600 मीटर दौड़ में शुभम वर्मा प्रथम, सूरज कुमार द्वितीय और जितेंद्र तृतीय रहे। भाला फेंक में सिद्धार्थ मिश्रा और चक्का फेंक में विशाल मिश्रा प्रथम रहे। प्रतियोगिता में राम बिहारी वाजपेयी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार बौद्ध, राजेश कुमार यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें