श्रावस्ती। जनगणना के द्वितीय चरण के लिए जिलास्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जनगणना प्रभारी एसडीएम निशान्त उपाध्याय ने फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक और सुपरवाइजर गांवों व नगरीय वार्डों में घर-घर जाकर गणना करेंगे। द्वितीय चरण में प्रत्येक परिवार के हर सदस्य की गणना की जाएगी। प्रगणक परिवार के सदस्यों से संबंधित 40 बिंदुओं की जानकारी दर्ज करेंगे। साथ ही अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करेंगे।