फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: किशोरी का अपहरण व दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 22 Dec 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम शौच के लिए गई किशोरी का चार युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोपी उसे एक बाग ले गए। जहां पूरी रात उसे बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म भी किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जिला निवासी घुमंतू जाति के कुछ लोग मल्हीपुर थाना क्षेत्र में रहते हैं। बुधवार देर शाम उनकी चौदह वर्षीय पुत्री शौच के लिए खेत गई थी। जहां पहले से घात लगाए चमरपुरवा के मजरा माल्ही निवासी अर्जुन वर्मा व मदन वर्मा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ किशोरी को दबोच कर एक बाग में ले गए।
जहां रात भर उसे बंधक बना रखा। आरोप है कि बाग में अर्जुन ने किशोरी से दुष्कर्म भी किया। आरोपी किशोरी को बृहस्पतिवार सुबह उसके घर के पास छोड़ कर भाग गए। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। उसे साथ लेकर पहुंचे परिजनों ने मल्हीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। वहीं सीओ जमुनहा एसके शर्मा ने बताया कि जानकारी हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें