विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाते एएसपी व एडीएम।
- फोटो : विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाते एएसपी व एडीएम।
श्रावस्ती। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गोरखपुर जोन में विजेता रही पुलिस की खो-खो टीम को एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने शील्ड व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश वार्षिक खेलकूद कैलेंडर वर्ष-2026 के तहत गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय कबड्डी/खो-खो क्लस्टर प्रतियोगिता में श्रावस्ती पुलिस की खो-खो पुरुष टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। एएसपी ने बताया कि प्रतियोगिता में श्रावस्ती पुलिस टीम के कोच मुख्य आरक्षी रविंद्र यादव के निर्देशन में टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ियों में मुख्य आरक्षी तुलसी प्रसाद, भगवती प्रसाद, आरक्षी अचल कुमार, जगदीश राणा, गोविंद सिंह राणा, अनुराग राणा, अजय कुमार राणा, सूरजबली व कमल किशोर राजवंशी शामिल रहे। इस मौके पर सीओ नगर भरत पासवान, सीओ कार्यालय सतीश कुमार शर्मा, आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।