फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्यार की गंगा जमाने में बहाते रहिए...

Tue, 22 Sep 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​भिनगा में आयोजित मुशायरे में कविता पाठ करती कवियत्री।
विज्ञापन
श्रावस्ती। वीर अब्दुल हमीद की याद में सोमवार शाम भिनगा स्थित एमए कॅरिअर अकादमी में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजा अलक्षेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि सांसद राम शिरोमणि वर्मा व विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा रहे। इस दौरान अलग-अलग जिलों से आए कवियों ने कविता पाठ किया।
विज्ञापन


कवि सम्मेलन में बलिया से आई कवयित्री प्रतिभा यादव ने पढ़ा कि प्यार की गंगा जमाने में बहाते रहिए, दुखी होके भी सदा सुख को बांटते रहिए, आपको चोट कभी भूल के न लग पाएगी, गैर के जख्म पर सदा मरहम को लगाते रहिए। वहीं, बाराबंकी से आई कवयित्री अंजुम ने पढ़ा कि जो महबूब मेरा बिछड़ता ना मुझसे, तो कदमों में मेरे ये संसार होता। मुशायरे के दौरान आजमगढ़ से आए असद आज़मी, जैदपुर से आए शादाब हसन व सुल्तान, बाराबंकी से आए गुफरान चुलबुल आदि ने अपनी रचनाएं पढ़ी। मंच का संचालन रईस सिद्दीकी व उमैर रजा ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, कार्यक्रम के आयोजक मेराज अहमद उर्फ मुन्ना इदरीसी रहे। इस दौरान उमैर रजा, नगर पालिका अध्यक्ष इरफान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें