फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रखें निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहार व कानून-व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने जनशिकायत, आईजीआरएस, लंबित विवेचनाओं व अनावरित मामलों के निस्तारण, वांछित, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने तथा शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुंडा व गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने सांप्रदायिक भावना भड़काने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही छोटी बड़ी घटनाओं का संज्ञान लेने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने, डिजिटल वॉलेंटियर ग्रुप को अपडेट कर नियमित मीटिंग करने को कहा। साथ ही बीट प्रणाली को मजबूत करने, गांव में जाकर ग्रामीणों व ताजियादारों के साथ वार्ता करने, ताजिया गुजरने वाले मार्गों का पूरी तरह से निरीक्षण करने ग्राम प्रहरियों संग बैठक कर उनके कर्तव्य व दायित्व के बारे में बताने को कहा।
वाहन चेकिंग के दौरान सभी से अच्छा बर्ताव करने, आम लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के लिए पैदल गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। थाना क्षेत्र में पड़ने वाले पेट्रोल पंप जाकर जाकर सीसीटीवी की चेकिंग करने, सभी पेट्रोल पंप मालिकों से मिलकर उनको सीसीटीवी रोड की तरफ लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में पढ़ने वाले कस्बा व बाजार के व्यापारियों से मिलकर उन्हें रोड पर अतिक्रमण कदापि न करने, सामान अपने दुकान में ही रखने व सीसीटीवी लगवाने को कहा। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, हेड मुहर्रिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें