श्रावस्ती। जिले में तैनात रहे पांच उपनिरीक्षकों की निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई है। बुधवार को एसपी ने पुलिस कार्यालय में चिह्न लगाकर बधाई दिया।
जिले में तैनात उपनिरीक्षक सुधीर सिंह, उपनिरीक्षक सर्वजीत प्रसाद, उपनिरीक्षक लाल साहब सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह व उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह की निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई है। बुधवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने पद चिह्न लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।